You are here

30 साल बाद भारत ने खरीदी बोफोर्स जैसी तोपें

145 M-777 ultra-light howitzer tank समाचार 
भारत ने नई तोपें खरीदीं हैं जो चीन के बॉर्डर पर तैनात की जाएगी। बोफोर्स के बाद भारत की ज़मीन पर भारी तोप उतरीं। भारत की सेना को 30 साल बाद नए तोप मिले हैं । इस बार अमेरिका की कंपनी बीएई से 145 M 777 तोपें खरीदी गईं। इन्हें इसी हफ्ते सेना को सौंपा जाएगा। पहली बार सिर्फ 2 तोप दिल्ली में उतरीं, जिन्हें राजस्थान के पोखरन फायरिंग रेंज में टेस्ट किया जाएगा। दोनों हॉवित्जर तोपों को चार्टर्ड प्लेन से भारत लाया गया है। अमेरिकी कंपनी से हुई डील के मुताबिक शुरू में 25 तोप खरीदे जाएंगे। दो तोप आ चुके हैं। तीन तोप सितंबर महीने में पहुंचेंगे। इसके बाद 120 तोप भारत में ही महिंद्रा कंपनी बनाएगी।
पिछले साल मोदी सरकार ने नए तोप खरीदने का करार अमेरिका की कंपनी से किया था। आर्मी ने रिपोर्ट दी थी कि अगर युद्ध जैसे हालात बनें तो भारत के पास भारी तोप की जबरदस्त कमी है। इसी के बाद करीब 4 हजार करोड़ की डील फाइनल हुई। इन तोपों का सबसे ज्यादा फायदा चीन और कश्मीर बॉर्डर पर मिलेगा। पहाड़ी इलाके में इन्हें ले जाना काफी आसान हैं। ये तोप वजन में काफी हल्की होती हैं क्योंकि इन्हें बनाने में टाइटेनियम का इस्तेमाल होता है।  ये 25 किलोमीटर दूर तक सटीक निशाना लगा सकती हैं।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment