You are here

लालू के 22 अड्डे पर छापा, फंस गए लालू एंड सन्स

लालू और उनके साथियों पर करीब 1000 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी जमा करने का आरोप है।लालू से जुड़े 22 अड्डों पर छापा मारने के लिए 100 अफसरों की टीम बनाई गई है।

Lalu Yadav attack Nitish Kumar बिहार की बड़ी ख़बरें समाचार 

लालू और उनके साथियों पर करीब 1000 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी जमा करने का आरोप है।लालू से जुड़े 22 अड्डों पर छापा मारने के लिए 100 अफसरों की टीम बनाई गई है।

लालू यादव पर इनकम टैक्स विभाग का शिकंजा कस चुका है। आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने लालू यादव के 22 ठिकानों पर छापा मारा। लालू और उनके साथियों पर करीब 1000 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी जमा करने का आरोप है । सुबह-सुबह ही आयकर विभाग की टीम दिल्ली, रेवाड़ी और गुरुग्राम में लालू यादव से जुड़े कारोबारी और प्रोपर्टी के दलालों के अड्डे पर पहुंच गई।

लालू यादव के बेहद करीबी सांसद और कारोबारी प्रेमचंद गुप्ता के बेटे के ठिकाने पर भी छापे पड़े हैं। जिन लोगों ने लालू को बेनामी जायदाद इकट्ठा करने में मदद की उन सब तक इनकम टैक्स की टीम पहुंच चुकी है। लालू से जुड़े 22 अड्डों पर छापा मारने के लिए 100 अफसरों की टीम बनाई गई है। बीजेपी नेता सुशील मोदी और रविशंकर प्रसाद ने लालू पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने अपने बेटे, बेटी और पत्नी के नाम जायदाद लिखवाया। बेनामी प्रॉपर्टी की पूरी लिस्ट बीजेपी नेताओं ने जारी की थी।

बीजेपी नेताओं ने तो यहां तक कहा कि जब लालू रेल मंत्री थे तो उन्होंने जिल लोगों की मदद की उन लोगों ने बदले में अपनी प्रॉपर्टी दे दी। बिहार में साढ़े सात लाख वर्गमीटर में बन रहा राज्य का सबसे बड़ा मॉल भी लालू यादव के परिवार का ही बताया गया। अब आयकर विभाग इन सब आरोपों की जांच कर रहे हैं और लालू के अलगल अलग अड्डे से सारे कागजात जब्त कर लिए गए हैं। लालू इस छापे को बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। लालू ने कहा वो डरने वाले नहीं हैं, बीजेपी के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

RJD Leader lalu Prasad tweet after Incone Tax Raid

Tagged :

Related posts

Leave a Comment