चिदंबरम और बेटे के ठिकाने पर सीबीआई का सर्च ऑपरेशन
सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कर्ति चिदंबरम के ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और गुरुग्राम में एक साथ सीबीआई की टीम ने तलाशी ली । चेन्नई में चिदंबरम के घर पर भी सीबीआई टीम सुबह सुबह पहुंची। सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया केस में नया मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई को शक है कि पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी की कंपनी आईएनएक्स मीडिया को फोरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड से ग्रीन सिग्नल देने में गड़बड़ी की गई। 2007 में जब चिदंबरम वित्त मंत्री थी उस वक्त पीटर मुखर्जी की कंपनी को इजाजत मिली थी। सीबीआई ने कंपनी के डायरेक्टर पीटर मुखर्जी, इंद्राणी मुखर्जी, चिदंबरम के बेटे कर्ती चिदंबरम, कर्ती की कंपनी चेस मैनेजमेंट सर्विसेज पर एफआईआर दर्ज की है।
इन लोगों पर धोखाधड़ी, साजिश रचने और भ्रष्टाचार करने का आरोप है। जब छापे पड़ रहे थे उस वक्त चिदंबरम बैंगलोर में थे। वो बेहद नाराज़ नज़र आए। कर्नाटक हाईकोर्ट के बाहर उन्होंने मीडिया का जवबा नहीं दिया। बस इतना कहा, ये बकवास है। क्या मैं मोदी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दूं?



