You are here

यूपी में सपा नेता के भतीजे ने दारोगा को पीटा, अब जेल में कटेगी रातें

आज की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें 

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का राज खत्म हो गया, लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुरानी आदत नहीं गई है। एटा के थाने में जो हुआ वो इस बात का सबूत है । विधान परिषद के सभापति के भतीजे ने थाने के अंदर पुलिस इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा। थप्पड़ मारने के बाद उसने कहा, मेरा नाम मोहित यादव है। जब पुलिस वाले ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने वर्दीवालों का कॉलर पकड़ लिया। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता का भतीजा मोहित यादव अपने दोस्तों के साथ एटा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए गया था। अस्पताल में उसने डॉक्टर के साथ मारपीट की। पुलिस उसे थाने ले आई तो उसने पुलिस अफसर पर हाथ उठा दिया। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के भतीजे मोहित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर तीन एफआईआर दर्ज हुई है। 24 साल के मोहित पर सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को अपनी ड्यूटी करने से रोकने और उन पर हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। ये घटना गवाह है कि नेताओं के रिश्तेदारों को अखिलेश राज में वीआईपी कल्चर की आदत थी। अस्पताल में भी यही हुआ, नेता का भतीजा लाइन में खड़ा नहीं होना चाहता था, उसने कहा वो वीआईपी है, उसे वीआईपी की तरह ट्रीट किया जाए। जब उसे वीआईपी नहीं समझा गया तो पहले उसने लैब टेक्नीशियन को मारा और फिर डॉक्टर को पीटा। लगता है अब समाजवादी पार्टी के नेताओं और उनके रिश्तेदारों को ये बात समझ लेनी चाहिए की पुलिस पर हाथ उठाकर वो बच नहीं सकते। वही पुलिस उन्हें जेल भेज सकती है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment