You are here

अब मायावती का राज़ खोलेंगे नसीमुद्दीन

तहक़ीक़ात राज्य 

बसपा से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी बड़ा खुलासा करने वाले हैं। वो लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस में मायावती, उनके भाई आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा पर जमकर बरसेंगे । मायावती की पार्टी में नसीमुद्दीन तीन दशक से ज्यादा वक्त तक रहे हैं, वो इस पार्टी के अंदर की सारी बातें जानते हैं। अब नसीमुद्दीन की बातें मायावती की मुश्किल बढ़ाएगी। मायावती ने नसीमुद्दीन और उनके बेटे अफजल को अपनी पार्टी से निकाल दिया है। सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में नसीमुद्दीन पर पैसे के लेन देन और पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था। जवाब में नसीमुद्दीन ने कहा, सारे आरोप निराधार हैं। मैं सबूत के साथ साबित कर दूंगा।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment