You are here

योगी का मिशन काशी, मथुरा और अयोध्या

यूपी सरकार ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहरों मथुरा-वृंदावन और फैजाबाद-अयोध्या के विकास के लिए नगर निगम बनाने की अनुमति दे दी है।

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें 

यूपी सरकार ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहरों मथुरा-वृंदावन और फैजाबाद-अयोध्या के विकास के लिए नगर निगम बनाने की अनुमति दे दी है।

यूपी सरकार ने तीर्थस्थान अयोध्या, मथुरा और वृंदावन की तस्वीर बदलने का फैसला किया है। मथुरा और वृंदावन को साफ सुथरा रखने के लिए एक नगर निगम बनाया जाएगा। अयोध्या को स्वच्छ रखने के लिए फैजाबाद और अयोध्या के लिए अलग से  नगर निगम जिम्मेदार होगा। योगी आदित्यनाथ के एजेंडे पर तीन तीर्थस्थल हैं। काशी, मथुरा और अयोध्या। काशी को सुंदर बनाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर गंगा तट तक सीधा रास्ता बनाया जाएगा। इस बीच आने वाली करीब अस्सी मकानों को तोड़ा जाएगा और मकान मालिकों को पूरा हर्जाना सरकार देगी। अयोध्या और मथुरा के लिए योगी ने नये निगम बनाने की अनुमति दे दी है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment