You are here

असम की सरकार ने प्रियंका चोपड़ा की यात्रा पर खर्च किए 2 करोड़ 37 लाख रुपए

आज की रिपोर्ट एक्सक्लुसिव ख़बर दिलचस्प ख़बरें 

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा को असम बुलाना सरकारी खजाने से 2 करोड़ से ज्यादा रुपए लुटाने जैसा ही था, और अभी प्रियंका चोपड़ा असम राज्य की ब्रांड एंबेस्डर बनी भी नहीं है।  प्रियंका को एक बार असम बुलाने पर कितना खर्च हुआ इसकी जानकारी खुद पर्यटन मंत्री हेमंत सरमा ने दी। प्रियंका सिर्फ एक बार 24 दिसंबर 2016 को असम आईं थीं, लेकिन खर्च हुआ 2 करोड़ 37 लाख 45 हजार 520 रुपए। इसमें से 1 करोड़ 61 लाख रुपए ‘पर्पल पेबल एंटरटेनमेंट’ नाम की कंपनी को असम की सरकार से करार करने के लिए दिए गए।  22 लाख 70 हज़ार 250 रुपए का खर्च ‘टीम प्रियंका चोपड़ा’ के नाम पर लिखा है। 11 लाख 91 हजार 688 रुपए हवाई यात्रा पर खर्च किए गए। इसके अलावा अलग से  9 लाख 94 हज़ार 325 रुपए पुष्पक ट्रेवल्स नाम की कंपनी को हवाई यात्रा के लिए भी दिए गए हैं। सरकारी खज़ाने से प्रियंका चोपड़ा की टीम के लिए होटल का खर्च अदा किया गया और होटल में ठहरने का खर्च आया 9 लाख 88 हज़ार 832 रुपए।  इतने खर्च के बाद भी अभी तक सिर्फ फ्लाइट में बंटने वाली पत्रिका के लिए ही प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें खींच पाई है। असम में पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए एक वीडिया बनाया जाएगा जिसके लिए प्रियंका फिर आएंगी। उसके लिए करोड़ों रुपए दोबारा खर्च होंगे।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment