You are here

अकबर महान नहीं, आक्रमणकारी था, योगी का खुल्लम खुल्ला ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान चर्चा में है। वीर महाराणा प्रताप की 477वीं जयन्ती के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा अकबर और बाबर आक्रमणकारी थे । उन्हें हमारा देश हमेशा आक्रमणकारी ही मानेगा। हमें महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जी से प्रेरणा मिलती है। ये महापुरुष हमारे रोल मॉडल हैं। नौजवानों को महाराषा प्रताप के जीवन से सीख लेनी चाहिए। औरंगज़ेब, अकबर और बाबर को जितनी जल्दी हम आक्रमणकारी मान लेंगे उतनी जल्दी हमारे देश की समस्याएं खत्म हो जाएगी। योगी ने लखनऊ में ये बातें कही तो केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में कहा कि अकबर द ग्रेट हैं तो महाराणा प्रताप द ग्रेट क्यों नहीं? अब इन दोनों बयानों पर सियासत जमकर होगी

Tagged :

Related posts

Leave a Comment