केजरीवाल ने साढ़ू के लिए करवाई ज़मीन की डील, पास हुआ 10 करोड़ का फर्जी बिल, ये बोले कपिल
पीडब्ल्यूडी विभाग में दस करोड़ रुपए के बिल में गड़बड़ी हुई। दस करोड़ के फर्जी बिल को सही बताया गया।
पीडब्ल्यूडी विभाग में दस करोड़ रुपए के बिल में गड़बड़ी हुई। दस करोड़ के फर्जी बिल को सही बताया गया।
केजरीवाल के दोस्त रहे और अब दुश्मन बने कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर सबसे संगीन आरोप लगाए हैं। कपिल मिश्रा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने अपने साढ़ू के लिए ज़मीन की डील करवाई थी । छतरपुर में बने फार्म हाउस की 50 करोड़ की डील का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कपिल मिश्रा के बारे में कहा था कि वो मंत्री पद जाने से बौखला गए हैं, केजरीवाल के रिश्तेदार का नाम बताएं। इसी बात का जवाब कपिल मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में दिया। कपिल मिश्रा ने एक और बड़ा आरोप लगाया, कपिल ने कहा ने कहा, पीडब्ल्यूडी विभाग में दस करोड़ रुपए के बिल में गड़बड़ी हुई। दस करोड़ के फर्जी बिल को सही बताया गया। कपिल का दावा है कि उन्हें ये बातें खुद सत्येंद्र जैन ने बताई थी। लगता है कपिल मिश्रा ने अभी शुरुआत की है, उन्होंने केजरीवाल को चैलेंज दिया है कि दो साल में जितने टेंडर दिए गए, सभी फाइलें रामलीला मैदान में खोल दिए जाएं। कपिल ने बयान दिया की अरविंद केजरीवाल के साथी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कपिल ने केजरीवाल से कहा, जो करना है कर लो, कपिल मिश्रा डरने वाला नहीं है। कपिल ने आरोप लगाया, पंजाब चुनाव में पैसे की हेराफेरी हुई। फार्म हाउस में पैसे, शराब और लड़कियों की डील हुई। कपिल ने केजरीवाल के सबसे खास संजय सिंह पर आरोप लगाया कि संजय सिंह के रिश्तेदार अमेरिका में बैठकर पैसे की डील करते थे। एमसीडी चुनाव के वक्त भी टिकटों के लिए पैसे लिए गए। कपिल ने एक ईमैल आईडी लॉन्च की, letscleanaap@gmail.com। कपिल ने कहा इस ईमेल आईडी पर सबूत भेजें, वो एक एक सबूत की पड़ताल करवाएंगे। कपिल ने आज वादा किया वो आम आदमी पार्टी कभी नहीं छोड़ेंगे। कपिल ने केजरीवाल के बारे में कहा, केजरीवाल को मैंने भगवान माना, लेकिन वो केजरीवाल अब कुर्सी के लिए सत्येंद्र जैन के साथ चिपके हैं। जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे। क्या उस दिन भी केजरीवाल कुर्सी पर बैठे रहेंगे? मंगलवार साढ़े 11 बजे कपिल मिश्रा सीबीआई से मिलेगें। वो केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना चाहते हैं। वो खुद गवाह बनने के लिए तैयार हैं। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन को चैलेंज कर दिया है कि वो लाई डिटेक्टटर टेस्ट करवाएं। कपिल ने कहा, वो लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार हैं, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन भी टेस्ट करवाएं। अब केजरीवाल सरकार की असली मुश्किल शुरू हुई है, केजरीवाल की बोलती बंद है।



