You are here

शर्मनाक : जब जवान पाकिस्तान समर्थित आतंकी से सामना कर रहे थे , विधायक महोदय पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे

जब भारतीय जवान पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के गोलियों  का सामना कर  रहे थे तब  जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस के विधायक मोहम्मद अकबर लोन पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे । बांदीपोरा जिले के सोनावारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर लोन ने विधानसभा में उस वक्त पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुंजवान सैन्य शिविर पर आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान-विरोधी नारे लगा रहे थे।

जब मीडिया ने विधायक महोदय से इस घटना पर सवाल किए तो उन्होंने बड़ी शान के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने की बात स्वीकारा। विधायक अकबर लोन ने कहा, “हां मैंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। मैंने ये सदन में कहा। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को भी दिक्कत होनी चाहिए।”

हालांकि नेशनल कांफ्रेंस  ने अपने विधायक मोहम्मद अकबर लोन द्वारा नारे लगाने जाने से खुद को अलग कर लिया। एनसी प्रवक्ता जुनैद मट्ट ने तत्काल ट्वीट कर कहा, “जेकेएनसी के आदरणीय अध्यक्ष ने कहा है कि एनसी विधायक को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह उस पार्टी से आते हैं, जिसने द्विराष्ट्र के सिद्धांत को खारिज किया था और उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल के प्रारंभ में अल्लाह का नाम लेकर लिए गए शपथ को भी याद रखना चाहिए।”

Related posts

Leave a Comment