शर्मनाक : जब जवान पाकिस्तान समर्थित आतंकी से सामना कर रहे थे , विधायक महोदय पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे
जब भारतीय जवान पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के गोलियों का सामना कर रहे थे तब जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस के विधायक मोहम्मद अकबर लोन पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे । बांदीपोरा जिले के सोनावारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर लोन ने विधानसभा में उस वक्त पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुंजवान सैन्य शिविर पर आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान-विरोधी नारे लगा रहे थे।
जब मीडिया ने विधायक महोदय से इस घटना पर सवाल किए तो उन्होंने बड़ी शान के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने की बात स्वीकारा। विधायक अकबर लोन ने कहा, “हां मैंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। मैंने ये सदन में कहा। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को भी दिक्कत होनी चाहिए।”
Yes, I said it. It is my personal view, I said it in the house and I don't think anyone should have a problem with it: National Conference MLA Akbar Lone on shouting 'Pakistan Zindabad' in J&K Assembly pic.twitter.com/JbiwNui0kj
— ANI (@ANI) February 10, 2018
हालांकि नेशनल कांफ्रेंस ने अपने विधायक मोहम्मद अकबर लोन द्वारा नारे लगाने जाने से खुद को अलग कर लिया। एनसी प्रवक्ता जुनैद मट्ट ने तत्काल ट्वीट कर कहा, “जेकेएनसी के आदरणीय अध्यक्ष ने कहा है कि एनसी विधायक को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह उस पार्टी से आते हैं, जिसने द्विराष्ट्र के सिद्धांत को खारिज किया था और उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल के प्रारंभ में अल्लाह का नाम लेकर लिए गए शपथ को भी याद रखना चाहिए।”
Just spoke to @JKNC_ President Dr. Farooq Abdullah Sahib. Dr. Sahib and the entire party is of the unequivocal stand that NC MLA from Sonawari Mr. Akbar Lone has spoken out of turn and his slogans in the Legislative Assembly are completely unacceptable to the party. 1/2
— Junaid Azim Mattu (@Junaid_Mattu) February 10, 2018
Hon'ble @JKNC_ President has said the NC MLA should not forget that he belongs to a party that rejected the two nation theory and he should also remember the oath he swears in the name of God at the beginning of his terms. The party disowns and condemns his remarks. 2/2.
— Junaid Azim Mattu (@Junaid_Mattu) February 10, 2018
