कश्मीर के घर-घर में पाकिस्तानी चैनल, अब रोकेगी मोदी सरकार
सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने खुद जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी से बात की और रिपोर्ट मांगा है। पाकिस्तान के अलावा सऊदी अरब से चलने वाले चैनल भी कश्मीर में दिखाए जा रहे हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने खुद जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी से बात की और रिपोर्ट मांगा है। पाकिस्तान के अलावा सऊदी अरब से चलने वाले चैनल भी कश्मीर में दिखाए जा रहे हैं।
कश्मीर के घर-घर में पाकिस्तानी चैनल चल रहे हैं। कश्मीर में केबल ऑपरेटर्स ही खुलेआम कानून तोड़ रहे हैं। पाकिस्तान के चैनल जियो टीवी, पीटीवी, डॉन टीवी को कश्मीर में दिखाया जा रहा है। भारत के केबल टीवी एक्ट के हिसाब से ये गुनाह है और जिले के डीएम को इसे फौरन रोकना चाहिए। लेकिन ऐसा पिछले चार महीने से चल रहा था और सरकार अब एक्शन में आई है। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार को तुरंत कश्मीर में दिखाए जा रहे पाकिस्तानी चैनल को रोकने का फैसला किया है। सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने खुद जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी से बात की और रिपोर्ट मांगा है। पाकिस्तान के अलावा सऊदी अरब से चलने वाले चैनल भी कश्मीर में दिखाए जा रहे हैं। ये बात कश्मीर का बच्चा बच्चा जानता था,लेकिन सरकार को खबर नहीं थी। सरकार सोशल मीडिया से फैलने वाले पाकिस्तानी प्रोपगेंडा को रोकने के लिए इंटरनेट पर रोक लगाती थी। सोशल मीडिया के कई वेबसाइट और ऐप बैन किए गए लेकिन असली खतरा तो पाकिस्तानी टीवी चैनल्स से था। पाकिस्तान के चैनल कश्मीर के बारे में झूठी खबरें फैलाते थे और कश्मीर के लोग इस पर यकीन कर लेते थे। अब सख्त फैसला हुआ है, उम्मीद करनी चाहिए अब कश्मीर में पाकिस्तान के नहीं भारत के टीवी चैनल दिखाए जाएंगे।



