दीपिका को जब ‘प्रियंका’ बुलाया तो दीपिका ने क्या कहा?
दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा पुकारे जाने पर तेज़ गुस्सा आया। दीपिका ने विदेशी पत्रकारों और मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। दीपिका ने कहा, ये सिर्फ मेरा अपमान नहीं है। ये भारत के सभी लोगों का अपमान है। मुझे प्रियंका पुकारना, एक रेसिस्ट कमेंट है।
दीपिक ने कहा, दो लोग अदर एक रंग के हों तो वो एक नहीं होते। इसलिए भारत के लोगों को ये बात विदेशी लोगों को सिखानी चाहिए। जब दीपिका से पूछा गया कि ये गड़बड़ क्यों हुई तो दीपिका ने कहा, ये रंगभेद है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी दीपिका को सपोर्ट किया था। प्रियंका ने कहा था, ‘शायद मैं सबसे लोकप्रिय ब्राउन चेहरा हूं इसलिए वो समझते हैं कि सभी ब्राउन लड़कियां एक ही होती हैं. ये सही नहीं है। दीपिका भारत की एक बड़ी स्टार हैं’। ये घटना तब की है जब अमेरिका के लॉस एंजलिस एयरपोर्ट पर दीपिका उतरीं तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें प्रियंका कहकर बुलाया।


