You are here

मैं रोबोट नहीं हूं,मुझे काटने पर खून निकलेगा: विराट कोहली

गुरुवार को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।पहले टेस्‍ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने टीम की तैयारी से ले कर खिलाड़ियो का वर्कलोड कैसे कम किया जैसे अन्य मुद्दे पर बात की। सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए हार्दिक पंड्या को आराम दिए जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने कहा की ,“जो खिलाड़ी मैदान पर अतिरिक्त मेहनत करते हैं, उन्हें आराम की जरूरत होती है।” यह पूछे जाने पर कि क्या वो खुद भी आराम ले सकते हैं? इसके जवाब में  कोहली ने कहा कि, ‘‘निश्चित रूप से मुझे भी आराम की जरूरत है। मुझे क्यों नहीं आराम चाहिए? जब मुझे लगेगा कि मेरे शरीर को आराम की जरूरत है तो मैं इसके लिए कह दूंगा, क्यों नहीं कहूंगा। मैं रोबोट नहीं हूं।आप मेरी चमड़ी को काटकर देख सकते हो कि ऐसा करने में पर खून निकलता है या नहीं ।”

कोहली ने 2017 में सात टेस्ट, 26 वनडे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जो भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा मुकाबले हैं।ऐसी खबरें हैं कि कोहली ने चयनकर्ताओं से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद तीसरे टेस्ट मैच वनडे और टी-20 सीरीज से आराम मांगा है। 

यहां देखें पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस

#TeamIndia Captain Virat Kohli addresses the media on the eve of the 1st Test against Sri Lanka #INDvSL

Posted by Indian Cricket Team on Tuesday, November 14, 2017

Related posts

Leave a Comment