You are here

आज नई पारी की शुरुआत करेंगे ‘नेहराजी’

हरा ने भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी-20 मैच खेले है।

Ashish Nehra Set to Make Commentary Debut during Kolkata Test against Srilanka Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल समाचार 

हरा ने भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी-20 मैच खेले है।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा श्रीलंका के साथ गुरुवार से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज से  एक नई भूमिका में नजर आएंगे। नेहरा गुरुवार को कोलकाता में होने वाला पहले टेस्ट मैच में कॉमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे।नेहरा की इस नई भूमिका की घोषणा लंबे समय से उनके साथी क्रिकेटर रहे वीरेंदर सहवाग ने टि्वटर पर दी।

सहवाग ने ट्वीट कर कहा, “नेहरा जी का कमेंट्री में वेलकम जोरों-शोरों से होना चाहिए।अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहरा जी को वेलकम जरुर करें।“

 

नेहरा को पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।लक्ष्मण ने लिखा ,” क्रिकेट के मैदान पर हमारा मनोरंजन करने के बाद नेहरा जी अब माइक पर हमारा मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।स्वागत है आशु।बहुत मजा आने वाला है।”

चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा,” पुराने समय को फिर से याद करेंगे।पहले मम्मी के हाथ के पराठे शेयर करते थे अब माइक शेयर करेंगे।स्वागत है आशीष नेहरा।”

आशीष नेहरा मैदान और मैदान के बाहर अपने मजाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाते है।नेहरा के कमेंटरी बॉक्स में आने से दर्शकों को मज़ा आएगा उस में कोई दो राय नहीं हैं।अपने रिटायरमेंट से पहले एक इंटरव्यू में नेहरा ने कहा था कि उन्हें पता नहीं की बॉडी में इंजुरी है या इंजुरी में बॉडी।उनके इस इंटरव्यू को लोगो ने काफी पसंद किया है।

आप नेहरा का पूरा इंटरव्यू नीचे देख सकते है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment