You are here

अभिनेता ऋषि कपूर ने मिलाए फारूक अब्दुल्ला के सुर में सुर,कहा-‘POK पाकिस्‍तान का है..’

बॉलीवुड एक्टर ऋषि‍ कपूर ने  जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूख अब्दुल्ला के POK पर दिए बयान का समर्थन किया है।फारूख अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा था की  पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पाकिस्तान का हिस्सा है और उसे पाकिस्तान से कोई छीन नहीं सकता वैसे ही कश्मीर का जो हिस्सा है वो भारत का ही हिस्सा है। चाहे कितनी ही जंग क्यों ना हो जाए ये सच कभी भी बदलने वाला नहीं है।

फारूख अब्दुल्ला के इसी बयान का समर्थन करते हुए ऋषि‍ कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘फारूक अब्दुल्ला जी, सलाम! सर, मैं आपसे पूर्ण रूप से सहमत हूँ । जम्मू-कश्मीर हमारा है, और पीओके उनका। हमारी समस्या के समाधान का यह एक ही तरीका है। मैं 65 साल का हो चुका हूं और मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी जड़ें देखें। बस करवा दीजिए।जय माता दी!”

बता दें कि ऋषि‍ कपूर के पाकिस्तान को देखने की इच्छा की एक बड़ी वजह ये भी है कि उनके पूवर्ज पाकिस्तान से ही थे।ऋषि कपूर पृथ्वीराज कपूर के पोते है।पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवम्बर 1906 को समुंदरी, लायलपुर-पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था।कपूर परिवार 1947 में हुए विभाजन के बाद भारत आ गया था।

ऋषि‍ कपूर के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने बॉलीवुड एक्टर पर तंज कसते हुए लिखा कि उन्होंने शराब के नशे में ये ट्वीट किया है। 

https://twitter.com/sagarpatel_19/status/929447627476762624

Related posts

Leave a Comment