अभिनेता ऋषि कपूर ने मिलाए फारूक अब्दुल्ला के सुर में सुर,कहा-‘POK पाकिस्तान का है..’
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूख अब्दुल्ला के POK पर दिए बयान का समर्थन किया है।फारूख अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा था की पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पाकिस्तान का हिस्सा है और उसे पाकिस्तान से कोई छीन नहीं सकता वैसे ही कश्मीर का जो हिस्सा है वो भारत का ही हिस्सा है। चाहे कितनी ही जंग क्यों ना हो जाए ये सच कभी भी बदलने वाला नहीं है।
फारूख अब्दुल्ला के इसी बयान का समर्थन करते हुए ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘फारूक अब्दुल्ला जी, सलाम! सर, मैं आपसे पूर्ण रूप से सहमत हूँ । जम्मू-कश्मीर हमारा है, और पीओके उनका। हमारी समस्या के समाधान का यह एक ही तरीका है। मैं 65 साल का हो चुका हूं और मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी जड़ें देखें। बस करवा दीजिए।जय माता दी!”
Farooq Abdhulla ji, Salaam! Totally agree with you,sir. J&K is ours, and PoK is theirs. This is the only way we can solve our problem. Accept it, I am 65 years old and I want to see Pakistan before I die. I want my children to see their roots. Bas karva Dijiye. Jai Mata Di !
— Rishi Kapoor (@chintskap) November 11, 2017
बता दें कि ऋषि कपूर के पाकिस्तान को देखने की इच्छा की एक बड़ी वजह ये भी है कि उनके पूवर्ज पाकिस्तान से ही थे।ऋषि कपूर पृथ्वीराज कपूर के पोते है।पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवम्बर 1906 को समुंदरी, लायलपुर-पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था।कपूर परिवार 1947 में हुए विभाजन के बाद भारत आ गया था।
ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने बॉलीवुड एक्टर पर तंज कसते हुए लिखा कि उन्होंने शराब के नशे में ये ट्वीट किया है।
Arre Sirji 65 Ki Age Me Neat Nhi Maarte. Soda Khatm Ho Gya To Paani Hi Mila Liya Karo. 😂🤣🙏🇮🇳
👉POK Is Ours
👉J&K Is Ours
👉We'll Liberate #Balochistan As Well🙏https://t.co/ZJ32rLmSAv— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) November 11, 2017
https://twitter.com/sagarpatel_19/status/929447627476762624
Statutory warning-
चार पेग बाद ट्विटर आपके लिए हानिकारक नहीं बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है
— Sir Doga (@SirDoga_) November 11, 2017
गुरु देशी लाल घोड़ा पीये हो तुम आज? लेकिन समझ आ गया ६०- ६५ साल की उम्र में रिटायर क्यो कर देती है सरकार
— सुमित गरोडिया (@sumitgaroriya) November 11, 2017



