महिला क्रिकेट टीम कप्तान मिताली राज हुई ट्रोल , यूजर्स ने कहा- क्रिकेटर हो, एक्ट्रेस नहीं
यह पहली बार नहीं है जब मिताली सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हुई हैं ।
यह पहली बार नहीं है जब मिताली सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हुई हैं ।
आईसीसी विश्व कप में फाइनल तक टीम इंडिया को पहुंचाने वाली कप्तान मिताली राज एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोल का शिकार हुई ।बुधवार को मिताली ने ट्विटर पर अपने दोस्तों के साथ ट्विटर पर एक सेल्फी शेयर की।इस फोटो में मिताली कुछ लड़कियों के साथ ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में नजर आ रही हैं । कई यूजर्स ने मिताली के कपड़े को बोल्ड बताते उन्हें ऐसे कपड़े ना पहनने की सलाह दी।वहीँ कई यूजर्स मिताली के समर्थन में भी उतरे और ट्रोल कर रहे लोगों को आड़े हाथ लिया ।
#tb #PostShootSelfie #funtimes #girlstakeover pic.twitter.com/p5LSXLYwmA
— Mithali Raj (@M_Raj03) September 6, 2017
एक यूजर ने लिखा, ‘इसे डिलीट कर दीजिये मैडम, ये अच्छा नहीं है! आप लोगों को प्रेरणा देती है, इस प्रकार के कपड़े पहनना आपका शोभा नहीं देता।’ एक और यूजर ने लिखा –‘ मिताली आप एक्ट्रेस नहीं है, आप क्रिकेटर हैं, इतना ग्लैमरस क्यों ।’
Hey mithali raj u not a actrees.u r a cricketer .y so glamorous
— naveenashok (@naveenashok2) September 6, 2017
Not good to see you in this costumes. Don't mistake me. Be an Indian women that too TAMIL NADU WOMEN.
— Nandagopal.R (@NandagopalR4) September 6, 2017
we proud of u. u r really gem of our country. i shocked that people had so narrow mind that they talk abt dressing sense instead of talent.
— Sumit Singh (@sumitsingh0808) September 6, 2017
किसी के पहनावे पर मत जाइये, अपनी सोच और मानसिकता को बदलो।
— Pioneer Alliance (@PioneerAlliance) September 7, 2017
यह पहली बार नहीं है जब मिताली सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हुई हैं । इससे पहले मिताली ने 20 अगस्त को एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनके कपड़े पर पसीना का धब्बा दिखाई दे रहा था। तब एक ट्विटर यूजर ने लिखा था, ‘माफ करना श्रीमती कप्तान, आप अजीब लग रही हैं. पसीना निकल रहा है ।’ इसके बाद भारतीय कप्तान ने करारा जवाब देते हुए कहा था- ‘मैं जहाँ हूं क्योंकि इसके लिए मैंने मैदान पर बहुत पसीना बहाया है ।इसमें शर्मिंदा होने का मुझे कोई कारण नहीं दिखाई देता ।’
What a momentous day today was, standing with these special women!!@MabenMaben @AlNooshin @vedakmurthy08 pic.twitter.com/EsNwRN2G7N
— Mithali Raj (@M_Raj03) August 20, 2017
I m where I m because I sweated it out on d field! I see no reason 2 b ashamed f it, when I'm on d ground inaugerating a cricket academy. https://t.co/lC5BOMf7o2
— Mithali Raj (@M_Raj03) August 20, 2017



