You are here

महिला क्रिकेट टीम कप्तान मिताली राज हुई ट्रोल , यूजर्स ने कहा- क्रिकेटर हो, एक्‍ट्रेस नहीं

Indian Women Captain Mithali Raj gets trolled on twitter आज की रिपोर्ट सोशल मीडिया से 

आईसीसी विश्व कप में फाइनल तक टीम इंडिया को पहुंचाने वाली कप्तान मिताली राज एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोल का शिकार हुई ।बुधवार को मिताली ने ट्विटर पर अपने दोस्तों के साथ ट्विटर पर एक सेल्फी शेयर की।इस फोटो में मिताली कुछ लड़कियों के साथ ब्‍लैक स्‍लीवलैस ड्रेस में नजर आ रही हैं । कई यूजर्स ने मिताली के कपड़े को बोल्ड बताते उन्हें ऐसे कपड़े ना पहनने की सलाह दी।वहीँ कई यूजर्स मिताली के समर्थन में भी उतरे और ट्रोल कर रहे लोगों को आड़े हाथ लिया ।

एक यूजर ने लिखा, ‘इसे डिलीट कर दीजिये मैडम, ये अच्छा नहीं है! आप लोगों को प्रेरणा देती है, इस प्रकार के कपड़े पहनना आपका शोभा नहीं देता।’ एक और यूजर ने लिखा –‘ मिताली आप एक्ट्रेस नहीं है, आप क्रिकेटर हैं, इतना ग्लैमरस क्यों ।’

https://twitter.com/naveenashok2/status/905417026499252224

https://twitter.com/NandagopalR4/status/905453090081353729

यह पहली बार नहीं है जब मिताली सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हुई हैं । इससे पहले मिताली ने 20 अगस्त को एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनके कपड़े पर पसीना का धब्बा दिखाई दे रहा था। तब एक ट्विटर यूजर ने लिखा था, ‘माफ करना श्रीमती कप्तान, आप अजीब लग रही हैं. पसीना निकल रहा है ।’ इसके बाद भारतीय कप्तान ने  करारा जवाब देते हुए कहा था- ‘मैं जहाँ हूं क्योंकि इसके लिए मैंने मैदान पर बहुत पसीना बहाया है ।इसमें शर्मिंदा होने का मुझे कोई कारण नहीं दिखाई देता ।’

Tagged :

Related posts

Leave a Comment