You are here

भारत ने श्रीलंका को टी-20 मैच में हराया,विदेशी धरती पर 9-0 से सफाया करने वाली पहली टीम

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया

India vs Sri Lanka T20.Virat Kohli, Manish Pandey Help India Beat Sri Lanka By 7 Wickets Breaking News क्रिकेट खेल 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया

भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका टीम को 7 विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ विराट भारतीय टीम के पहले कप्तान बन गए है जिसके नेतृत्व में टीम ने कोई सीरीज 9-0 से अपने नाम की हो । भारतीय टीम विदेशी धरती पर  9-0 से क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है । इस से पहले ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को 2009-10 में हुई सीरीज में टेस्ट में 3-0, वनडे में 5-0 और 1 टी20 में हराकर पूरी सीरीज में 9-0 से सफाया किया था ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 170 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया । इसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनिंग के लिए आए । टीम इंडिया को पहला झटका तीसरे ओवर में 22 के स्कोर पर लगा ,जब लसिथ मलिंगा की गेंद पर रोहित शर्मा (9) को परेरा ने कैच कर लिया । राहुल पारी के  छठवें ओवर में 24 रन बनाकर प्रसन्ना की गेंद पर शनाका को कैच दे बैठे । इसके बाद कोहली और मनीष पांडे ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की ।कोहली ने 7 चौकों और एक छक्‍के की मदद से 53 गेंद पर 82 रन बनाये । मनीष पांडे ने भी महज 36 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। विराट को उनके जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड मिला ।

 

पहले बल्लेबाजी  करते हुए श्रीलंकाई टीम ने तेज़ शुरुआत की । श्रीलंका के दो ओवरों में 19 रन बन चुके थे। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर  ने कप्तान उपुल थरंगा(5) को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया । पांचवे ओवर में  बुमराह ने डिकवेला को बोल्ड किया । इसके बाद बल्लेबाजी करने आए  मुनावीरा ने शानदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 53 रन बनाए। श्रीलंका का नियमित अंतराल में विकेट गंवाने का सिलसिला हालांकि बरकरार रहा । अंत में अशन प्रियंजन ने नाबाद 40 रनों के बदोलत श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए । भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने तीन, कुलदीप यादव ने 2 और जसप्रीत बुमराह एवं भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment