भारत ने श्रीलंका को टी-20 मैच में हराया,विदेशी धरती पर 9-0 से सफाया करने वाली पहली टीम
भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका टीम को 7 विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ विराट भारतीय टीम के पहले कप्तान बन गए है जिसके नेतृत्व में टीम ने कोई सीरीज 9-0 से अपने नाम की हो । भारतीय टीम विदेशी धरती पर 9-0 से क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है । इस से पहले ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को 2009-10 में हुई सीरीज में टेस्ट में 3-0, वनडे में 5-0 और 1 टी20 में हराकर पूरी सीरीज में 9-0 से सफाया किया था ।
India's tour of Sri Lanka 2017
Won Test series 3-0
Won ODI series 5-0
Won T20I series 1-0#SLvIND
1st visiting side to a win 9-0 on tour!— Mohandas Menon (@mohanstatsman) September 6, 2017
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 170 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया । इसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनिंग के लिए आए । टीम इंडिया को पहला झटका तीसरे ओवर में 22 के स्कोर पर लगा ,जब लसिथ मलिंगा की गेंद पर रोहित शर्मा (9) को परेरा ने कैच कर लिया । राहुल पारी के छठवें ओवर में 24 रन बनाकर प्रसन्ना की गेंद पर शनाका को कैच दे बैठे । इसके बाद कोहली और मनीष पांडे ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की ।कोहली ने 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 53 गेंद पर 82 रन बनाये । मनीष पांडे ने भी महज 36 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। विराट को उनके जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड मिला ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने तेज़ शुरुआत की । श्रीलंका के दो ओवरों में 19 रन बन चुके थे। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने कप्तान उपुल थरंगा(5) को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया । पांचवे ओवर में बुमराह ने डिकवेला को बोल्ड किया । इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मुनावीरा ने शानदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 53 रन बनाए। श्रीलंका का नियमित अंतराल में विकेट गंवाने का सिलसिला हालांकि बरकरार रहा । अंत में अशन प्रियंजन ने नाबाद 40 रनों के बदोलत श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए । भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने तीन, कुलदीप यादव ने 2 और जसप्रीत बुमराह एवं भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।



