कल हो सकता है पाकिस्तान में तख्तापलट
कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की कुर्सी जा सकती है। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है । पनामा पेपर लीक के मामले में कल पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाने वाली है ।ये फैसला कल सुबह साढ़े ग्यारह बजे आएगा । फैसला आने से ठीक पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पिछले एक हफ्ते में चौधरी निसार ने दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई लेकिन आखिरी वक्त में पत्रकारों को वापस भेज दिया। लेकिन आज उन्होंने मीडिया से बात की और संन्यास की घोषणा कर दी। चौधरी निसार को नवाज शरीफ का सबसे खास मंत्री माना जाता था।
अब पाकिस्तानी मीडिया में कहा जा रहा है कि अगर नवाज शरीफ को कुर्सी छोड़नी पड़ी तो वो अपने भाई भाई शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाएंगे। शाहबाज शरीफ फिलहाल पंजाब सूबे के चीफ मिनिस्टर हैं और नवाज़ परिवार में सिर्फ शाहबाज़ ही ऐसे हैं जिनका नाम पनामा लीक में नहीं है



