You are here

डोभाल का मिशन चीन, अब झगड़ा खत्म होगा

डोकलाम पर झगड़े के बाद भारत और चीन के बीच सीधी बातचीत शुरू हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बीजिंग में चीन के एनएसए यांग जिआची से मुलाकात की । अब अजीत डोभाल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिलेंगे और खबर मिली है कि बहुत जल्द मसला सुलझने की उम्मीद दिख रही है। यहां ये बताना भी जरूरी है कि चीन की तरफ से यांग और भारत की तरफ से डोभाल बॉर्डर पर उपजे किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने के लिए प्वाइंट पर्सन हैं।
डोकलाम में 41 दिन से भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने खड़े हैं। ट्राई जंक्शन नाम से मशहूर ये इलाका झगड़े की वजह बना हुआ है। चीन यहां सड़क बनाने की जिद पर अड़ा है, लेकिन भारत और भूटान विरोध कर रहे हैं। डोभाल की मुलाकात के बाद चीन की तरफ से अबतक आक्रामक बयान नहीं आए हैं। चीन ने पहले कहा था कि जब तक भारत की सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटती, तब तक कोई भी बातचीत संभव नहीं है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment