You are here

बांग्लादेश के स्टांप पेपर पर 2000 के नकली नोट

एक्सक्लुसिव ख़बर बड़ी ख़बरें 
2000 के नोट छापने के लिए पाकिस्तान इस बार पारंपरिक करेंसी पेपर की जगह बांग्लादेश में बिकनेवाले स्टांप पेपर का इस्तेमाल कर रहा है । ये नोट पाकिस्तान के कराची में चल रहे नए प्रिंटिंग प्रेस में छप रहे हैं और कागज की सप्लाई बांग्लादेश के नोट माफिया कर रहे हैं। आपके मन में सवाल होगा कि 2000 के नकली नोट छापने के लिए बांग्लादेश के स्टांप पेपर का इस्तेमाल क्यों हो रहा है? खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश स्टांप पेपर की क्वालिटी, उसका टच और फील  2000 के नए नोट के कागज़ से बहुत हद तक मिलता है। शुरू शुरू में खुफिया एजेंसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन बाद में इस खुफिया खबर के सबूत भी मिले।
बीएसएफ ने बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी। बांग्लादेश की सरहद से लगे भारतीय इलाके में पकड़े गए नकली नोट की हर खेप में एक बात मिलती थी। हर नोट की क्वालिटी एक जैसी थी। जब नकली नोट को रोशनी में देखा गया तो उस पर बांग्लादेश के स्टांप पेपर में दिखनेवाले तीन लाइनें भी दिख रही थी और ध्यान से देखने पर नकली नोट में बांग्लादेश लिखा हुआ भी दिखा। स्टांप पेपर पर दिखनेवाली तीन लाइनों में से पहली लाइन दो हजार के नोट पर गांधीजी के चश्मे के बगल से निकलती दिखती है।  दूसरी लाइन और पहली लाइन में थोड़ा फासला है। दूसरी लाइन महात्मागांधी के चित्र के ऊपर से  गुजरती दिखती है। तीसरी लकीर रिजर्व बैंक के गवर्नर के वचन की जगह से शुरू होती है नोट के दूसरे हिस्से तक पहुंचती है। बांग्लादेश में सौ टका वाला स्टांप पेपर दो हजार के नकली नोट को छापने में पाकिस्तान इस्तेमाल कर रहा है।
अगर नकली नोट को ध्यान से देखेंगे तो इन तीन लकीरों के नीचे बांग्लादेशी लिखावट भी दिखेगी और बांग्लादेश लिखा नज़र आएगा।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment