You are here

ग्लोबल आतंकवादी सलाहुद्दीन का कबूलनामा, पाकिस्तान से पैसे लेने की बात माना

भारतीय फौज के खिलाफ कश्मीर में हर मुमकिन मदद करने के लिए पाकिस्तान तैयार है।

Syed Salahuddin declared as global terrorist by US अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें 

भारतीय फौज के खिलाफ कश्मीर में हर मुमकिन मदद करने के लिए पाकिस्तान तैयार है।

अमेरिका ने सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है। कुछ दिन तक सलाहुद्दीन पाकिस्तान में सेफ हाउस में रहा, इसके बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दिखा। मुजफ्फराबाद में खुली जीप में वो चल रहा था और पाकिस्तानी आर्मी उसकी हिफाजत कर रही थी। इसके बाद उसने एक पाकिस्तानी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उसने बड़े खुलासे किए।
अमेरिका द्वारा ग्लोबल आतंकी घोषित होने पर 

अमेरिका की सोच उसके राष्ट्रीय हित से जुड़ी है। जब चाहे हीरो कहेंगे,जब काम पूरा हो तो दहशतगर्द कहेंगे, इन 28 सालों में जहां भी हम लोगों ने जद्दोजहद की हमारा टारगेट हिंदुस्तानी फौज है।
सलाहुद्दीन ने माना,  मर्डर करवाता है 

अगर कोई मुखबिरी कर रहा है, मुजाहिदीन की मौजदूगी की जानकारी दुश्मन को दे रहा है, तो उसको हम दुश्मन करार देंगे…वो दुश्मन का हिस्सा है वो फिर हमारी जद में ( टारगेट पर) आ सकता है।
आतंकी ने माना, पाकिस्तान पैसा देता है

पाकिस्तान अखलाकी लिहाज से हमें मदद करता है। भारतीय फौज के खिलाफ कश्मीर में हर मुमकिन मदद करने के लिए पाकिस्तान तैयार है। ये पाकिस्तान का फर्ज है..हमारी मदद करे…उसका फर्ज है…
सवाल- हथियार कहां से आते हैं ? 

सलाहुद्दीन– इंटरनेशनल मार्केट से…सिर्फ मुझे पैसे चाहिए…
सवाल– पैसा कहां से आता है ? पाकिस्तान से ?
सलाहुद्दीन– पूरी दुनिया से…पाकिस्तान देता है तो गुनाह नहीं करता…पैंसठ लाख लोग खुद यहां रह रहे हैं…
सलाहुद्दीन ने कबूला, आतंकी कैंप चलाता है 

सलाउद्दीन ने इस इंटरव्यू में माना वो पीओके में कैंप चलाता है। आतंकवादियों को तैयार करता है और फिर उन्हें कश्मीर भेजता है।
उसने कहा, क्या मैं वहां हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाऊं…मुझे तो जवानों (आतंकियों)को तैयार करना है…मुझे तो फौज के साथ लड़ना है…फौज के साथ लड़ना ये तो हमारी जद्दोजहद का थीम है..
Tagged :

Related posts

Leave a Comment