You are here

इज़राइल में छा गए मोदी, 70 साल का इंतज़ार खत्म

मेरे दोस्त..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...इजराइल में आपका स्वागत है...आपका स्वागत है मेरे दोस्त ।

आज की रिपोर्ट दुनिया बड़ी ख़बरें 

मेरे दोस्त..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...इजराइल में आपका स्वागत है...आपका स्वागत है मेरे दोस्त ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़राइल की ज़मीन पर ऐसा भव्य स्वागत हुआ जैसे लगा कि इज़राइल को इस ऐतिहासिक पल का इंतजार था। खुद प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू हवाईअड्डे पर मौजूद थे। एयरपोर्ट पर ही दोनों नेता तीन बार गले मिले। मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर इजरायल के 11 मंत्री खड़े थे। इज़राइल में ऐसा अद्भुत स्वागत सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति को नसीब हुआ है।
मोदी के स्वागत में नेतन्याहू की बात 

 मेरे दोस्त..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…इजराइल में आपका स्वागत है…आपका स्वागत है मेरे दोस्त…प्रधानमंत्री हम आपका काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे…हम करीब सत्तर साल से इंतजार कर रहे थे…क्योंकि आपका ये दौरा वाकई में ऐतिहासिक है…ऐसा पहली बार है जब भारत के किसी प्रधानमंत्री ने इजराइल का दौरा किया है…हम आपका बाहें फैलाकर स्वागत करते हैं…हम भारत से मोहब्बत करते हैं..हम आपकी संस्कृति के प्रशंसक हैं…

 

आसमान से भी आगे जाएगी दोस्ती
नेतन्याहू ने भारत-इज़राइल रिश्ते का जिक्र करते हुए मोदी से कहा, ” मुझे याद है हमारी पहली मुलाकात के दौरान आपने कहा था…”स्काई इज़ द लिमिट” लेकिन वास्तविकता में …मेरे दोस्त …ये रिश्ता आसमान से भी ऊपर पहुंच गया है…क्योंकि आज हमारे देशों के स्पेश प्रोग्राम भी एक साथ मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं…हमारा रिश्ता इतना सच्चा है कि हम ये पूछ सकते हैं कि इन्हें फलने फूलने में इतना वक्त क्यों लग गया.? इस दौरे पर आपका मेक इन इंडिया, हमारा मेक विद इंडिया पॉलिसी साथ आ रहा है। हम 40 मिलियन डॉलर का एक फंड तैयार कर रहे हैं…हम दोनों देशों के बीच पानी, खेती, सिक्योरिटी, एनर्जी के साथ और भी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा? 

मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर इजराइल के इस ऐतिहासिक यात्रा पर आया हूं। दोस्त प्रधानमंत्री नेतन्याहू का शुक्रिया जिन्होंने मुझे इजराइल आने का न्योता दिया और यहां मेरा बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे साथ-साथ

मोदी ने इज़राइल में आतंकवाद से लड़ने का प्लान बनाया है। इस दोस्ती को आतंकवाद के लिए खतरा माना जा रहा है। मोदी ने कहा, हम अपने समाज को आतंकवाद जैसे खतरे से बचाएंगे।  दोनों देशों के बीच इन सभी मुद्दों पर प्रोगेसिव पार्टनरशिप को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मेरी बात होगी। मेरे दौरे से दोनों देशों के बीच नए सिरे से रिश्ते कायम होंगे..एक ऐसी यात्रा की शुरुआत होगी जिससे दोनों देशों का भला होगा”।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment