You are here

महिला क्रिकेट विश्वकप: आज विराट का बदला लेगी महिला क्रिकेट टीम

विश्वकप में दोनों के बीच अबतक दो मुकाबले हुए हैं।दोनों ही बार टीम इंडिया के हाथ बाजी लगी है।

Indian Women Cricket Team to Play Pakistan today in women world cuptoday i क्रिकेट खेल 

विश्वकप में दोनों के बीच अबतक दो मुकाबले हुए हैं।दोनों ही बार टीम इंडिया के हाथ बाजी लगी है।

आज आईसीसी वर्ल्ड कप  में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला होगा । भारत की महिला क्रिकेट टीम  अपने पिछले 2 मैच में शानदार जीत दर्ज की है । अपने पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 35 रनों से हराया और अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को
7 विकेट से हराया ।मिताली राज की टीम के पास पाकिस्तान के हाथो मिली विराट की टीम की हार का बदला लेने का मौका भी है ।

पुरुषों की तरह भारतीय महिलाएं भी विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा जीत हासिल की है। विश्वकप में दोनों के बीच अबतक दो मुकाबले हुए हैं।दोनों ही बार टीम इंडिया के हाथ बाजी लगी है। इतना ही नहीं अभी तक आमने सामने के 9 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान
को सभी मैच में धूल चटाई हैं ।

भारत की तरफ से कप्तान मिताली राज, स्मृति मंधाना और पूनम राउत फॉर्म में है। लेकिन उनको भी विराट कोहली की  टीम इंडिया की तरह अतिआत्मविश्वास से बचना होगा अन्यथा  पाक महिला  टीम एक बार फिर उलटफेर कर सकती है । इस मैच का प्रसारण दोपहर
3 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पे होगा ।

इंडिया महिला टीम ने आज अगर अपने चिर परिचित अंदाज़ में खेला तो  इंग्लैंड के डर्बी मैदान में भारतीय तिरंगा लहराने से कोई नही रोक सकता ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment