You are here

कुंबले से झगड़े पर पहली बार बोले विराट, पढिए विराट की बात

हमने पिछले 3-4 साल से टीम में एक सोच बनाई है कि चेंज रूम की बातें बाहर नहीं जानी चाहिए, इसकी पवित्रता को हमेशा बनाए रखूंगा। यही टीम का कल्चर है”।

Kohli deleted tweets welcoming kumble as Indian Cricket Team Coach क्रिकेट खेल 

हमने पिछले 3-4 साल से टीम में एक सोच बनाई है कि चेंज रूम की बातें बाहर नहीं जानी चाहिए, इसकी पवित्रता को हमेशा बनाए रखूंगा। यही टीम का कल्चर है”।

विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच झगड़े की बात सामने आने के बाद पहली बार विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ी। हेड कोच पद से कुंबले का इस्तीफा देने के सवाल पर विराट ने पोर्ट ऑफ स्पेन में कहा,”मैं कुंबले के फैसले की इज्जत करता हूं। मैं कभी भी ड्रेसिंग रूम के अंदर की बात सार्वजनिक नहीं करूंगा। मैं इस बात में यकीन रखता हूं कि ड्रेसिंग रूम की गरिमा बनी रहनी चाहिए।” वेस्ट इंडीज में पहले वन डे मैच के प्री प्रेस कांफ्रेंस में कोहली से मैच से ज्यादा कुंबले के बारे में ही सवाल पूछे गए।  

कोहली ने सभी सवालों का जवाब दिया लेकिन कुंबले के बारे में सीधे कुछ नहीं कहा, सिर्फ इतना बोले कि अनिल भाई ने अपनी बात सबके सामने रख दी हैऔर उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला किया है। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। ये चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के एकदम बाद हुआ”। जब कोहली से तीसरी बात फिर पूछा गया तो उन्होंने कहा “मैंने टूर्नामेंट के दौरान 11 प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हमने पिछले 3-4 साल से टीम में एक सोच बनाई है कि चेंज रूम की बातें बाहर नहीं जानी चाहिए, इसकी पवित्रता को हमेशा बनाए रखूंगा। यही टीम का कल्चर है”।

 

लेकिन इस प्रेस कांफ्रेंस से पहले कोहली ने एक काम और किया। एक साल पहले उन्होंने टीम का कोच बनने के लिए अनिल कुंबले को बधाई दी थी। उनका स्वागत किया था। पिछले साल 23 जून को विराट ने ये ट्विटर पर लिखा था। लेकिन अब उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

Virat Kohli deletes tweet welcoming Anil Kumble

Tagged :

Related posts

Leave a Comment