अब ‘राम’ Vs ‘मीरा’ का मुकाबला
एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ विपक्ष ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाया है।सोनिया गांधी की अध्यक्षता में विपक्ष की 14 पार्टियों की बैठक हुई, इसमें एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने मीरा कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन ममता बनर्जी की टीएमसी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और लालू यादव की आरजेडी ने किया। मायावती की बीएसपी ने अब रामनाथ कोविंद की जगह मीरा कुमार को सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है।
लालू यादव अब नीतीश कुमार पर अपना फैसला बदलने का दवाब डाल रहे हैं। मीरा कुमार बिहार की दलित नेता हैं, लेकिन नीतीश ने एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया है।



