लालू के परिवार की 1000 करोड़ की जायदाद जब्त
लालू यादव के परिवार को एक दिन में करोड़ों का नुकसान हो गया। उनकी बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेष कुमार की बेनामी जायदाद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जब्त कर लिया। आयकर विभाग ने मीसा और उनके पति शैलेष को दो बार समन भेजकर दफ्तर बुलाया, लेकिन जब वो पेश नहीं हुए तो इनकम टैक्स के कड़ा फैसला किया। करीब 1000 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई है। अब दिल्ली के फार्म हाउस से लेकर मीसा भारत की बेनामी जायदाद पर इनकम टैक्स का ताला लटकेगा। ये तो सिर्फ शुरुआत है, बड़े भाई तेज प्रताप के पेट्रोल पंप का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका है। अब मीसा की प्रॉपर्टी गई अब तेजस्वी पर भी एक्शन हो सकता है
