दस दिन में सुब्रत रॉय दें 710 करोड़ वरना जेल जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत रॉय को दस वर्किंग डे का वक्त दिया है और उन्हें 5 जुलाई तक जेल से बाहर रहने का वक्त दिया है। इस वक्त में उन्हें वादे के मुताबिक 1500 करोड़ रुपए में से 709.82 करोड़ रुपए सेबी के पास जमा कराने होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय से कहा था कि 19 जून तक 1500 करोड़ रुपए जमा कराए वरना जेल जाएं। इस पर सुब्रत रॉय के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि 790.18 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। बाकी बचा पैसा दस दिन में जमा कर देंगे, इस अपील को मानकर कोर्ट ने सहाराश्री की जमानत 5 जुलाई तक बढा दी है।
