रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला
दस साल बाद भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। पिछली बार 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इन दोनों टीम के बीच हुआ था और भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी 20 वर्ल्ड कप जीता था। 18 जून को इंग्लैंड के ओवल के मैदान में फिर इतिहास लिखा जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश की टीम को आसानी से हरा दिया। बैटिंग में रोहित शर्मा ने ऐसी शानदार पारी खेली की बांग्लादेश के गेंदबाज उन्हें आखिर तक आउट नहीं कर पाए। रोहित ने 123 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 96 रन का जानदारी इनिंग खेली और वो भी नॉट आउट रहे। भारत ने बर्मिंघम के मैदान पर बांग्लादेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बांग्लादेश ने भारत के सामने 265 रन का टारगेट भारत के सामने रखा और भारत ने 40 ओवर और एक गेंद में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। बैटिंग, बॉलिंग और फिल्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में भारत की टीम बांग्लादेश से कहीं आगे दिखी। भारत की जीत की नींव सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने रखी। 14.4 ओवर में इन दोनों ने मिलकर 87 रन जोड़े। धवन ताबड़तोड़ शॉट लगा रहे थे और रोहित क्लासिक शॉट। जब धवन अपनी हाफ सेंचुरी से चूके और आउट होकर पवेलियन लौट तो मैदान पर विराट कोहली की एंट्री हुई। कोहली ने शुरू में गेंद को पढ़कर शॉट लगाया। लेकिन फिर वो लय में आ गए और अपने 96 रन की शानदार पारी में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को एक भी मौका नहीं दिया।
