भारत सेमीफाइनल में, चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका को हराया
भारत अभी अपने ग्रुप मे टॉप पर है और बहुत मुमकिन है कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
भारत अभी अपने ग्रुप मे टॉप पर है और बहुत मुमकिन है कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ओवल के मैदान पर विराट कोहली की टीम ने एबी डिविलयर्स की टीम को आठ विकेट से मात दे दी। जसप्रीत बुमरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुमरा ने 8 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की गेंदबाजी शानदार रही। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से डिकॉक और अमला ने संभलकर शुरुआत की। डिकॉक ने 53 रन और अमला ने 35 रन बनाए और इसके बाद दो जबरदस्त रनआउट हुए। डिविलियर्स और मिलर दोनों भारत की शानदार फिल्डिंग का शिकार हुए। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ताश के पत्ते कीतरह बिखरने लगी। विकटों की झड़ी लग गई और पूरी टीम 45वें ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने भी जबरदस्त बॉलिंग की। 7.3 ओवर में 23 रन देकर दो विकट झटक लिए।
भारत ने भी संभलकर शुरुआत की। रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी 23 रन पर टूटी जब रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। शिखर ने 83 गेंद पर 78 रन और विराट कोहली ने 101 गेंद पर 76 रन बनाए। शिखर धवन इमरान ताहिर का शिकार हुए जब भारत का स्कोर 151 रन था। इसके बाद युवराज सिंह आए और उन्होंने नॉट आउट रहते हुए 25 गेंद पर 23 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत अभी अपने ग्रुप मे टॉप पर है और बहुत मुमकिन है कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।



