शिवराज ने तोड़ा उपवास, किसानों के गांव जाएंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना उपवास तोड़ दिया है। वो कल से उपवास पर बैठे थे। वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कैलाश जोशी ने नारियल पानी पिलाकर सीएम का उपवास तुड़वाया। मुख्यमंत्री ने बताया था कि उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ उपवास कर रही थीं। साधना ने भी सीएम के साथ ही अपना उपवास तोड़ा। शिवराज ने अपने भाषण में कहा था कि किसान नेताओं ने उनसे गुजारिश की कि वो उपवास तोड़कर उनके गांव आएं। शिवराज बहुत जल्द मंदसौर जा सकते हैं। पुलिस की गोली से मारे गए किसान के परिवारवाले भी शिवराज सिंह से भोपाल में मिले थे। शिवराज ने किसानों की शिकायत सुनने के बाद समर्थन एवं लागत मूल्य आयोग बनाने का ऐलान किया है। ये आयोग किसानों की फसल की कीमत तय करेगा। इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री के सामने ही भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिल यादव अपने संगठन की तरफ से हड़ताल वापस ले लिया।



