You are here

JEE एडवांस का नतीजा आया, पंचकुला का सर्वेश टॉपर

टॉप टेन में भी कोटा के छात्रों ने बाजी मारी है।टॉप 100 विद्यार्थियों में से 30 स्टूडेंट्स कोटा के हैं।

Sarvesh Mehtani all india JEE advance topper समाचार 

टॉप टेन में भी कोटा के छात्रों ने बाजी मारी है।टॉप 100 विद्यार्थियों में से 30 स्टूडेंट्स कोटा के हैं।

देश में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सबसे मुश्किल का नतीजा आ गया है। इस परीक्षा में पंचकुला के सर्वेश मेहतानी ने टॉप किया। एक और बड़ी बात है। टॉप 100 विद्यार्थियों में से 30 स्टूडेंट्स कोटा के हैं।

मेन्स परीक्षा में टॉप करने वाले उदयपुर के कल्पित वीरवाल ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में काफी पिछड़ गए हैं, उन्हें 109वीं रैंक मिली है। दिल्ली के अन्ययन को ऑल इंडिया में तीसरा रैंक मिला है। टॉप टेन में भी कोटा के छात्रों ने बाजी मारी है। कोटा के सूरज मेरिट लिस्ट में पांचवीं और सौरभ यादव को छठी रैंक मिली है। 8वीं रैंक ओंकारनाथ माणि, नौंवीं रैंक रचित बंसल और दसवीं रैंक  लक्ष्य शर्मा को मिली है। ये रिजल्ट आप ऑफिशियल वेबसाइट  पर देख सकते हैं। देशभर के एनआईटी, आईआईटी और बाकी सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में बीटेक, बीई कोर्सेज में दाखिला जेईई मेन्स के नतीजे के आधार पर होता है। देश भर की आईआईटी में दाखिला जेईई एडवांस्ड की रैंकिग के आधार पर मिलता है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment