You are here

सुलगता सहारनपुर योगी की परीक्षा ले रहा है

योगी ने सहारनपुर के एसएसपी और डीएम को सस्पेंड कर दिया।सहारनपुर रेंज के डीआईजी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

Saharanpur violence: Yogi Adityanath government removes DM उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें राज्य समाचार 

योगी ने सहारनपुर के एसएसपी और डीएम को सस्पेंड कर दिया।सहारनपुर रेंज के डीआईजी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

योगी आदित्यनाथ के लिए सहारनपुर सबसे बड़ा इम्तिहान बन गया है। पिछले दो महीने में यहां पांच बार हिंसा हो चुकी है। योगी ने सहारनपुर के एसएसपी और डीएम को सस्पेंड कर दिया। ये दोनों पंद्रह दिन पहले ही जिले में आए थे, लेकिन हालात संभाल नहीं पाए तो उन्हें हटा दिया गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। सहारनपुर में हालात हर रोज़ बिगड़ रहे हैं।

बुधवार दोपहर में प्रदीप राणा को गोली मार दी गई। प्रदीप राणा के मोटरसाइकिल पर महाराणा प्रताप की फोटी थी, इसलिए पुलिस को शक है कि हमला दूसरी जाति की तरफ से किया गया है। कल उसली जाति के लोगों पर भी हमला हुआ था। सहारनपुर में पुलिस का जबरदस्त जमावड़ा है। लेकिन हालात अब भी बेकाबू हैं।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment