You are here

ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामलाःAAP के 20 विधायकों की सदस्यता बहाल

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लाभ के पद मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को बड़ी राहत देते हुए उनकी सदस्यता बहाल कर दी है।दिल्ली हाईकोर्ट ने आप के 20 विधायकों की सदस्यता  रद्द करने के मामले में चुनाव आयोग से दोबारा विचार करने को कहा है।बता दें कि लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसी साल 22 जनवरी को आप के 20 विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी थी। इसके बाद आप विधायकों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस मामले में फैसला आने तक उपचुनाव नहीं कराने का आदेश दिया था।

Related posts

Leave a Comment