द्रविड़ के एक बार फिर पेश की मिसाल, खुद का नुकसान कर सहयोगियों को पहुंचाया फायदा
टीम इंडिया की दीवार राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर से अपनी महानता कि मिसाल पेश की है। हाल ही में अंडर-19 भारतीय टीम ने चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद बीसीसीआई ने मुख्य कोच, सहायक कोच और टीम के खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि का ऐलान किया था। इसके अनुसार टीम के कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख रुपए ,खिलाड़ियों को 30-30 और सपोर्ट स्टाफ़ को 20-20 लाख रुपए मिलने का बंदोबस्त किया गया था।
इनामराशि में इस भारी अंतर को लेकर द्रविड़ खुश नहीं थे।द्रविड ने ख़ुद को ज़्यादा पैसा दिए जाने पर ख़ास नाख़ुशी जताते हुए बीसीसीआई से कहा कि विश्व कप जीतने वाली टीम के हर सदस्य का योगदान बराबरी का है, इसलिए भुगतान भी सबको बराबर होना चाहिए। बीसीसीआई ने द्रविड की इस मांग को स्वीकार कर लिया। हालांकि अपनी मांग को मंगवाने का खामियाजा राहुल को अपनी इनामी राशि को आधा करके चुकाना पड़ा है। अब राहुल द्रविड़ को 25 लाख रुपये इनामी राशि दी जाएगी। कोचिंग ओर सपोर्ट स्टॉफ को पांच लाख का फायदा हुआ।
द्रविड़ के अनुरोध के बाद इनामी रकम अब अंडर-19 टीम से जुड़े उन सदस्यों को भी दी जाएगी, जो करीब एक साल पहले तक वर्ल्डकप की तैयारियों के कारण टीम से जुड़े थे। बीसीसीआई के इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा टीम ट्रेनर रहे राजेश सावंत के परिवार को मिलेगा। उनका पिछले साल निधन हो गया था। अब उनके परिवार को भी बड़ी इनामी रकम मिलेगी।
द्रविड के इस काम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।
Can we please just elect Dravid to the post of PM?
I know it sounds silly, but this is the kind of person India needs. Someone who cares for others. Everything else can be learnt, but decency & kindness come from within.
https://t.co/UjshjFTJFR— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) February 25, 2018
Rahul Dravid requested a pay cut so he's paid in equal amounts as the support staff. The request was granted.
" Kya Aadmi ho aap sir, na naam chahiye, na paisa chahiye "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/aWPOXgE8xf— Abhinay Singh 🇮🇳 (@abhisatna) February 25, 2018
What a beautiful gesture from Rahul Dravid. Firmly standing for and ensuring removal of discrimination in the rewards to the coaching staff of the Under 19 winning team. pic.twitter.com/qs3bg7vZUu
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 25, 2018
Rahul Dravid asks @BCCI to cut his prize money so that all staff can get equal pay…Hats off t this large hearted man..👌👍👏
— AADITYA 🇮🇳 (@aaditya_borana) February 26, 2018
