गांगुली और सहवाग हुए इन दो जूनियर भारतीय पेसरों की ‘रफ्तार’ से सन्न, कहा- ‘इन पर नजर रखो’
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की सधी शुरुआत की है । भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया को 329 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया हासिल नहीं कर पाई और 228 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की जीत में बल्लेबाजों का तो किरदार अहम रहा ही लेकिन टीम इंडिया के दो तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है ।
राजस्थान के बाडमेर के रहने वाले कमलेश नागरकोटी ने मैच के दौरान सबसे तेज गेंद 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी । वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले शिवम मावी ने सबसे तेज गेंद 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी । दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट ले कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमर तोड़ दी । जेसन रॉल्सटन ने भी 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी ।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई की एडवाइजरी कमिटी के सदस्य सौरव गांगुली दोनों गेंदबाजों के रफ़्तार से इतने मोहित हो गए की उन्होंने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर कोहली , वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई को इन दोनों पेसरों पर नजर रखने की सलाह दी । सौरव ने अंडर-19 टीम में खेल रहे तीन युवा पेसरों को सबसे तेज और जूनियर टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया ।
@imVkohli @VVSLaxman281 @BCCI keep an eye on two under 19quicks ..mavi and nagarkotti ..bowling at 145 in newzealand ..brilliant ..
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) January 14, 2018
@imVkohli @vikrantgupta73 @BoriaMajumdar @VVSLaxman281 @sachin_rt all 3 under 19 quicks prospect for india ..by far the best in the tournament
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) January 14, 2018
मावी, रॉल्सटन और नगरकोट के परफॉर्मेंस ने सिर्फ सौरव गांगुली को ही अपना फैन नहीं बनाया। गांगुली के साथ ही वीरेंदर सहवाग ने भी टि्वटर अकाउंट पर फोटो शेयर कर दोनों गेंदबाजों की जमकर तारीफ की ।
This was serious pace from our boys. Solid beginning beating the Aussies by 100 runs. May the hunger continue and we carry the momentum. #U19CWC pic.twitter.com/zL75RDxjN3
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) January 14, 2018


