नए साल में अमेरिका देगा पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर किया ऐलान
अमेरिका ने नए साल के पहले ही दिन आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है । सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार ट्वीट किया कि पाकिस्तान ने लंबे समय तक झूठ और छल किया है, लेकिन अब और नहीं। यह साल 2018 का ट्रम्प का पहला ट्वीट था। ट्रंप ने लिखा,
“अमेरिका ने पिछले 15 सालों में मूर्खतापूर्ण तरीके से पाकिस्तान को मदद के रूप में 33 बिलियन डॉलर दिए और उन्होंने हमारे नेताओं को मुर्ख समझकर हमें झूठ और दगाबाजी के अलावा कुछ नहीं दिया। जिन आतंकियों को हम अफगानिस्तान में ढूंढ़ रहे थे उन्होंने उन आतंकियों को पनाह दी। अब ऐसा नहीं होगा।”
The United States has foolishly given Pakistan more than 33 billion dollars in aid over the last 15 years, and they have given us nothing but lies & deceit, thinking of our leaders as fools. They give safe haven to the terrorists we hunt in Afghanistan, with little help. No more!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 1, 2018
ट्रंप के ट्वीट बयान से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अमेरिका को जवाब देने की बात कही है । पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट किया,
”हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का जल्द जवाब देंगे। इंशाल्लाह दुनिया को हकीकत का पता चल जाएगा। तथ्य और काल्पनिक कहानी में अंतर होता है।”
We will respond to President Trump's tweet shortly inshallah…Will let the world know the truth..difference between facts & fiction..
— Khawaja M. Asif (@KhawajaMAsif) January 1, 2018
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से असंतुष्ट है। इससे पहले भी आतंकवाद के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान को कई बार फटकार लगायी जा चुकी है । बता दें कि पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिका जल्द ही पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दे सकता है। दरअसल अमेरिकी सरकार पाकिस्तान को दी जाने वाले 25 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता राशि रोकने पर विचार कर रही है । पाकिस्तान लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिका से पैसा लेता रहता है लेकिन कार्रवाई के नाम उसने अब तक किया क्या है, यह बात दुनिया जानती है।



