चारा घोटाला: पढ़िए जेल जाते वक्त लालू यादव के अपने अंदाज़ में किये गए ट्वीट
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को देवघर कोषागार से 89 लाख़, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट दोषी करार दिया । 3 जनवरी को मामले अब उनको सजा सुनाई जाएगी। CBI कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद लालू यादव ने अपना पहला रिएक्शन ट्विटर के जरिए दिया है ।लालू यादव के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी पर वार किया गया ।
कमल का फूल ऑल्वेज़ बनाविंग अप्रैल फूल।
रहना कूल ना करना भूल, चटाना धूल।।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 13, 2017
देश के न्यायप्रिय और शांतिप्रिय साथियों हर षड्यंत्र से बचना होगा। हर हाल में लड़ना होगा। विजयपथ पर चलना होगा। जय हिंद
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
साथ हर बिहारी है
अकेला सब पर भारी है
सच की रक्षा करने को
लालू का संघर्ष जारी है।मरते दम तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहूँगा। जगदेव बाबू ने गोली खाई, हम जेल जाते रहते है लेकिन मैं झुकूँगा नहीं। लड़ते-लड़ते मर जाऊँगा लेकिन मनुवादियों को हराऊँगा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
ना ज़ोर चलेगा लाठी का
लालू लाल है माटी का।।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
सामंतीवादी ताक़तों, जानता हूँ लालू तुम्हारी राहों का काँटा नहीं आँखों की कील है। पर इतनी आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
सामंतीवादी ताक़तों, जानता हूँ लालू तुम्हारी राहों का काँटा नहीं आँखों की कील है। पर इतनी आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
ऐ सुनो कान खोल कर, आप इस गुदडी के लाल को परेशान कर सकते हों, पराजित नहीं।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
झूठे जुमले बुनने वालों सच अपनी ज़िद पर खड़ा है।धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
Had people like Nelson Mandela, Martin Luther King, Baba Saheb Ambedkar failed in their efforts, history would have treated them as villains. They still are villains for the biased, racist and caste-ist minds. No one should expect any different treatment.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
A lie can travel half way around the world while the truth is putting on its shoes. ….But still prevails…In the end though.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017
धूर्त भाजपा अपनी जुमलेबाज़ी व कारगुज़ारियों को छुपाने और वोट प्राप्त करने के लिए विपक्षियों का पब्लिक पर्सेप्शन बिगाड़ने के लिए राजनीति में अनैतिक और द्वेष की भावना से ग्रस्त गंदा खेल खेलती है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2017