जेनेलिया ने ऐसा दिया गिफ्ट कि 40 के रितेश देशमुख खुद को समझने लगे 20 का
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने 17 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने ट्विटर पर पति के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ,” हैप्पी बर्थडे, रितेश देशमुख… शुक्रिया मेरा सब कुछ बनने के लिए… मेरी जिंदगी में आने और मेरा प्यार बनने के लिए धन्यवाद ….तुम सदा के लिए मेरे रहोगे।”
Happy Birthday @Riteishd … Thank you for being my everything.. For making Life about Loving you.. YOU WILL FOREVER BE MY ALWAYS pic.twitter.com/p5RreUcXi1
— Genelia Deshmukh (@geneliad) December 17, 2017
इस दिन को यादगार बनाने के लिए जेनेलिया ने रितेश को एक बेहद अनोखा तोहफा दिया जिससे वे खुद को बीस साल के लड़के जैसा महसूस करने लगे।रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे फुली इलेक्ट्रॉनिक कार टेस्ला X के साथ खड़े हैं। रितेश ने लिखा, ” जेनेलिया जानती है कि 40 की उम्र में किसी व्यक्ति को किस तरह 20 साल के युवक वाली फीलिंग दी जा सकती है।”
https://www.instagram.com/p/Bc344kohTxd/
दरअसल जेनेलिया ने अपने पति को उनके बर्थडे पर Tesla Model X लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग 55 लाख है। इलेक्ट्रिक वाहन होने के कारण भारत में इस पर किसी प्रकार का आरटीओ टैक्स या सेस नहीं लगता है। यह एक प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) कार है जिसमें सेल्फ ड्राइविंग की भी क्षमता है। एक बार चार्ज होकर 470 किमी का सफर तय कर लेती है। कंपनी का कहना है कि यह सबसे तेज एसयूवी कार है, जो 2.9 सेकेंड में ही 96 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं।
