अगर आप सोचते है की प्रियंका चोपड़ा आपका ईमेल पढ़ेगी तो आप गफलत में हैं !
इस ख़बर से पहले आप से दरख्वास्त है की आप अपने इनबॉक्स में अनपढ़े ईमेल की गिनती एक बार देख ले। अगर अंदाजा लगाया जाए तो शायद अनपढ़े ईमेल की संख्या ज्यादा से ज्यादा हजारो में होगी।बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन लोगों में शुमार हैं, जो अपने ईमेल चेक नहीं करते। प्रियंका के पास हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में अनरीड ईमेल पड़े हैं। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका के क्वांटिको के को-एक्टर एलन पावेल ने किया है। पॉवेल ने प्रियंका के फोन की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की जिसमें साफ दिख रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने 2,57,623 ईमेल्स नहीं पढ़े हैं। पॉवेल ने कैप्शन में लिखा ,”प्रियंका चोपड़ा को कभी ईमेल न करें, वे कभी इन्हें नहीं पढ़ती हैं।ये एक रिकॉर्ड़ है, मैं चुनौती देता हूं कोई इसे तोड़ कर दिखाए।”
https://www.instagram.com/p/BcVyKASn4WD/
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने एलन के इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपने ईमेल इनबॉक्स में अनपढ़े मेल की संख्या वाली फ़ोन के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए।
https://twitter.com/IAlyazya_/status/938210127961870336
Very much close! 😛 pic.twitter.com/4ascihxSCb
— Pratik Jain (@pjcooldude58) December 7, 2017
This is so me.. 😉😉 pic.twitter.com/58PULc7VbB
— Sandeep Singh (@gabrusunny2000) December 7, 2017
Oops! 😬 (I get crap from friends and family when they see my email icon on screenshots I send them.) pic.twitter.com/yIpqReHCNA
— Ashley Kleiber (@AshleyKleiber) December 7, 2017
This is mine…not famous but still unread 🤪🤪🤪😆😆 pic.twitter.com/iu4mj8cf4p
— Sunita Misra (@MisraSunita) December 7, 2017



