You are here

प्रदूषण की मार, श्रीलंकाई खिलाड़ी बीमार,आश्विन-कोहली हुए शिकार

Sri-Lankan Team Wearing mask Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल समाचार 

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच का माहौल दूसरे दिन लंच के बाद एक अस्पताल की तरह दिख रहा था। लंच के बाद श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी स्‍मॉग के कारण मॉस्‍क पहनकर मैदान पर उतरे हालांकि भारतीय बल्लेबाज और अंपायर ने मॉस्‍क नहीं लगाया था। श्रीलंकाई टीम के सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि श्रीलंकाई टीम के स्टाफ भी पवेलियन में मास्क लगाए दिखे।

मैच के 123.3  ओवर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज गमागे गेंद डालने के बाद खांसने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंदीमल ने दोनों अंपायर से प्रदूषण के चलते मैच रोकने की अपील की लेकिन अंपायर ने उनकी एक ना सुनी।मैच रेफरी डेविड बून ने भी मैच को जारी रखने का निर्देश दिया और मैच करीब 16 मिनट बाद दुबारा शुरू हुआ।मैच रूकने की वजह से आश्विन की एकाग्रता भंग हुई और अगली ही गेंद पर वे गमागे की गेंद पर परेरा को कैच थमा बैठे।

दोपहर 13:01 बजे गमागे ने फिर सांस न ले पाने की शिकायत की और वे मैदान से बाहर चले गए। कोहली बार बार मैच रूकने से काफी खफा नजर आ रहे थे। उन्होंने गुस्से में एक बार अपने बल्ले को भीफेंक दिया। अगले ओवर में कोहली अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी (243, 287 गेंद, 25 चौके)खेलने के बाद संदाकन की गेंद पर एलबीडब्यू आउट हो गए। स्पष्ट तौर पर लग रहा था कि बार बार खेल रुकने के कारण कोहली  की एकाग्रता भंग हो गई थी ।मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे आशीष नेहरा, आकाश चोपड़ा और वीवीएस लक्ष्मण ने कहा की कोहली का विकेट गेंदबाज ने नहीं बल्कि प्रदूषण ने लिया है। भारतीय कोच रवि शास्त्री मैदान में आए और उनके हस्तक्षेप के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ।

127.5 ओवर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने फिर से मैच रुकवा दिया है। इस बार अंपायर ने श्रीलंकाई टीम को मैदान छोड़ने की इजाजत दे दी। इसके बाद कोहली ने 536 रनों पर पारी घोषित कर दी और यह संदेश दिया की भारतीय टीम को गेंदबाजी करने में कोई भी दिक्कत नहीं है। टीम इंडिया के गेंदबाज ने कप्तान के निर्णय को सही करते हुए चाय से पहले दो विकेट ले लिए।

सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई खिलाड़ियो की क्लास ली गई और कई यूजर्स ने उन्हें ऑस्कर देने की बात की।

https://twitter.com/TheRohitGulati/status/937220333165146112

https://twitter.com/Chikni_ladki/status/937230985208332288

https://twitter.com/TaniyaSharma777/status/937232231210164225

https://twitter.com/iHardikPandya7/status/937231562797596678

Tagged :

Related posts

Leave a Comment