पत्नी साक्षी ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा,फ्लाइट में फैन्स से कैसे बचे धोनी
इसके अलावा साक्षी ने फ्लाइट का एक और वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं।
इसके अलावा साक्षी ने फ्लाइट का एक और वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनसे मिलना चाहते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं।ऐसे में धोनी के लिए एक आम आदमी की तरह सफ़र करना आसान नहीं होता है।मगर धोनी ने हवाई सफ़र के दौरान अपने फैन्स से बचने के लिए एक अनोखी तरकीब निकाल ली है।
दरअसल, धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया हैं।वीडियो में दिख रहा है कि धोनी फ्लाइट में सफर कर रहे है और उन्होंने अपने फैंस से बचने के लिए चेहरे को तौलिया से ढक लिया है। कुछ लोग आ रहे हैं और धोनी को नोटिस भी कर रहे हैं।लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं पा रहा है।
इसके अलावा साक्षी ने फ्लाइट का एक और वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं, और साक्षी उनके साथ मजाक कर रही हैं।



