You are here

देखिए पत्नी के इशारों पर ‘देसी ब्‍वॉयज’ के गाने पर डांस करते धोनी का वायरल डांस वीडियो

M S Dhoni viral dance video Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट समाचार सोशल मीडिया से 

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ मैदान ही नहीं मैदान के बाहर भी काफी कूल रहते है।इसका एक नमूना देखने को मिला धोनी के वायरल डांस वीडियो में। इस वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी उनके डांस को डायरेक्ट करते हुए दिख रही हैं।

वीडियो शुरू होते समय धोनी थोड़ा शर्माते हुए दिखते हैं, मगर एक बार ‘देसी ब्‍वॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ की ट्यून बजते ही माही बॉलिवुड ऐक्टर जॉन अब्राहम के स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश करने की कोशिश शुरू कर देते है।अंत में धोनी मटकते हुए कैमरा के पास चले आते हैं और फिर बीन बजाने की एक्टिंग करने लगते हैं। उन्‍हें नाचता देख साक्षी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती।

इस वीडियो को धोनी की बेहद करीबी दोस्त और हेयरस्टाइलिस्ट सपना मोटी भवनानी ने शेयर किया है। सपना ने लिखा कि,‘ ये वीडियो तब का है जब वो सभी एक ऐड की शूटिंग कर रहे थे। मैं और साक्षी ने इस विडियो को डायरेक्ट किया था।’आप भी देखिए ये वीडियो…

https://www.instagram.com/p/BbQqkpZBU6I/

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment