पाटिदार नेता नरेंद्र पटेल का बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप, कहा, बीजेपी ने पार्टी ज्वाइन करने के लिए 1 करोड़ की ऑफर दी
बीजेपी ज्वाइन करने के दो घंटे बाद ही पाटिदार नेता नरेंद्र पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि , ”बीजेपी ने पार्टी ज्वाइन करने के लिए उन्हें 1 करोड़ का ऑफर दिया था।” पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने 10 लाख रुपये पेश किए और कहा कि बाकी 90 लाख रुपये की डिलीवरी कल होनी थी। नरेंद्र पटेल रविवार शाम 7 बजे अपने समर्थको के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे ।नरेंद्र पटेल हार्दिक पटेल के करीबी है।नरेंद्र पटेल ने मीडिया से कहा कि , ’कल बीजेपी में शामिल होने वाले उनके सहयोगी वरुण पटेल ने उन्हें 1 करोड़ रूपये कि पेशकश की’।हालांकि वरुण पटेल ने अपने उपर लगे आरोपों को नकार दिया।वरुण पटेल ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र पटेल को रिश्वत की कोई भी पेशकश नहीं की है।
कांग्रेस के गुजरात प्रमुख भारत सोलंकी ने ट्वीट कर बीजेपी को आड़ों हाथ लिया है।
Narendra Patel PAAS convenor of Mehsana who joined BJP today has exposed BJP, He was promised ₹1Cr to Join BJP& ₹10L was paid as token. pic.twitter.com/0z2dd7z1Lx
— Bharat Solanki (@BharatSolankee) October 22, 2017
BJP & Prime Minister must clarify, Is this Black Money or White Money ? Is this money borrowed from the Temple Enterprise of Jay Shah ? https://t.co/d6PdgjJ00h
— Bharat Solanki (@BharatSolankee) October 22, 2017
This totally exposes the evil design of BJP. BJP is using money & muscle power to lure & threaten the brave activists of Patidar Community. https://t.co/d6PdgjJ00h
— Bharat Solanki (@BharatSolankee) October 22, 2017
बता दें कि शनिवार को पाटीदार नेता रेशमा पटेल और वरुण पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में भाजपा कार्यालय में अमित शाह से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुए।पाटीदार आंदोलन के दौरान ये दोनों नेता हार्दिक पटेल के बेहद करीबी माने जाते थे।



