एशिया कप हॉकी: भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर 10 साल बाद ख़िताब जीता
भारत ने ढाका में खेले गए 10वें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप हॉकी का खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 2003 में कुआलालम्पुर और 2007 में चेन्नई में इस टूर्नामेंट को जीता था।एशिया कप भारत के लिए इसलिए भी यादगार रहेगा, क्योंकि भारत ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा।
मैच के पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में रमनदीप सिंह ने भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद 29वें मिनट में ललित उपाध्याय ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।तीसरे क्वार्टर में मलेशिया और भारत के बीच काफी संघर्ष देखा गया। दोनों में से कोई भी टीम इस क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई।आखिरी क्वार्टर में मलेशिया ने भारत को कड़ी चुनौती दी और 50वें मिनट में शाहरिल सबा ने मलेशिया के लिए पहला गोल कर कर स्कोर 1-2 कर दिया। इस क्वार्टर में मलेशिया ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन दोनों ही बार गोलकीपर आकाशदीप ने शानदार बचाव किया ।
#ICYMI: @ramandeep_31's splendid finish to open the scoring in this grand finale!#INDvMAS #HeroAsiaCup pic.twitter.com/bKX54ZXRo4
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 22, 2017
पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर रही । पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए एक और मैच में दक्षिण कोरिया को 6-3 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।भारतीय हॉकी टीम ने सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हरा कर एशिया कप फाइनल जगह बनाई थी।
भारतीय टीम के जीत परअलग-अलग क्षेत्रों की तमाम सेलिब्रिटिज ने टीम को ट्विटर पर बधाई दी ।
WE ARE CHAMPIONS! Congrats @TheHockeyIndia for winning the #AsiaCup2017 title for the third time! May the victories keep coming! #INDvMAS pic.twitter.com/gSqscnoBsd
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) October 22, 2017
Congratulations Champions.
Asia Cup Champions , hamara Hindustan. Wonderful effort to beat Malaysia 2-1 pic.twitter.com/DdoTeMDqrN— Virrender Sehwag (@virendersehwag) October 22, 2017
Congratulation team @TheHockeyIndia ….. great win ..#champion #AsiaCup2017
— sreejesh p r (@16Sreejesh) October 22, 2017
Bravo Team India. Congratulations @TheHockeyIndia on lifting the Asia Cup 2017. You have made the nation proud. Jai Hind. pic.twitter.com/8IuvTI7CEf
— Amit Shah (@AmitShah) October 22, 2017
एशिया कप जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बहुत बहुत बधाई।आप के शानदार प्रदर्शन पर देश को गर्व हैं । 🇮🇳 #AsiaCup #INDvMAS
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) October 22, 2017
And the hockey team wins the Asia cup 👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼 #AsiaCupHockey #AsiaCup2017
— taapsee pannu (@taapsee) October 22, 2017
और ये एक बार फिर #AsiaCup2017 में भारतीय खिलाड़ियों की जीत। 125 करोड़ हिंदुस्तानियों का मस्तक गर्व से ऊँचा। जय हो।👍🙏😎🇮🇳 pic.twitter.com/cCMBrjqi4r
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 22, 2017



