You are here

कुछ इस अंदाज में शादी के मंडप में विराट और अनुष्का ने लिए सात वचन, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli and Anushka Sharma Romantic Ad Breaking News आज की रिपोर्ट फिल्म समाचार 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री क्लोथिंग ब्रैंड मान्यवर के एड में देखते ही बन रही है। सोशल मीडिया पर यह ऐड वायरल हो रहा है।अनुष्का और विराट दोनों ने इसका वीडियो शुक्रवार को फेसबुक पर साझा किया है।विराट-अनुष्का की यह ऐड रोमांटिक होने के साथ-साथ बेहद इमोशनल भी हैं। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में एक कपल की शादी हो रही है और उसी समय विराट और अनुष्का भी एक दूसरे को वचन देते हुए दिखाई दे रहे है।

 

पहले वचन में विराट कोहली कहते हैं, ‘मैं वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना मैं बनाउंगा.’ विराट के इस बात पर अनुष्का कहती हैं, ‘मैं वचन देती हूं कि जैसा भी खाना बनाओगे खा लूंगी।’ इसके बाद फिर अनुष्का कहती हैं, ‘मैं वचन देती हूं कि तुम्हारे सारे सीक्रेट्स पासवर्ड्स प्रोटेक्ट कर अपने दिल में रखूंगी।’ अब विराट कहते हैं, ‘मैं तुम्हें बदलने की कोशिश कभी नहीं करुंगा।’ इस पर अनुष्का कहती हैं, ‘मैं तुम्हें कभी-कभी कैरम में जीतने दूंगी।’ विराट आगे कहते है कि “मैं किसी भी शो का सीजन फिनाले तुम्हारे बिना नहीं देखूंगा।” इसके बाद अनुष्का कहती हैं, वह उन्हें ‘जानू’,  ‘बेबी’, ‘शोना’, ‘क्यूटी’ जैसे निकनेम नहीं देंगे।इस पर विराट कहते हैं, ‘मैं हमेशा तुम्हारे लिए खुद को फिट रखूंगा।’ जवाब में अनुष्का कहती हैं- ‘नहीं भी रखोगे तो चलेगा।‘ एड अंत में विराट अनुष्का से कहते हैं, ‘मैं हमेशा ख्याल रखूंगा.. ‘मैं हमेशा ख्याल रखूंगा’। विराट की इस बात पर अनुष्का शर्माते हुए कहती हैं,‘मैं भी।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment