गुजरात विधानसभा चुनाव: क्या कांग्रेस की नई तिकड़ी ‘हार्दिक-अल्पेश-मेवाणी’ बीजेपी के लिए चुनौती बनेगी ?
गुजरात में बीजेपी को रोकने के उद्देश्य से कांग्रेस ने राज्य के तीन युवा नेताओं – पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, ओबीसी समुदाय के नेता अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को साथ आने का न्योता दिया है।हार्दिक, अल्पेश और जिग्नेश की तिकड़ी का समर्थन मिलना कांग्रेस के लिए संजीवनी जैसा काम कर सकता है , क्योंकि गुजरात में पाटीदार और दलित समुदाय की आबादी 25 फीसदी है।गुजरात में पाटीदार 18 फीसदी और दलित 7 फीसदी हैं। पाटीदार समाज भाजपा का परंपरागत वोटबैंक रहा है और उसके खिसकने का नुकसान निश्चित तौर पर भाजपा को होगा। पटेल-ओबीसी की गोलबंदी की स्थिति में यह वोट बैंक कांग्रेस के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। कांग्रेस ने इसके अलावा एनसीपी और जेडीयू के एकमात्र विधायक छोटू भाई वसावा के साथ भी चुनाव पूर्व गठबंधन का संकेत दिया है।
कांग्रेस प्रमुख भरतसिंह सोलंकी ने भरोसा जताया कि इन नेताओं के समर्थन से पार्टी कुल 182 सीटों में 125 से ज्यादा सीटें आसानी से जीत जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सोलंकी ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सपोर्ट करने की अपील की।कांग्रेस प्रमुख ने साथ में यह भी कहा की अगर हार्दिक चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं तो हम भविष्य में उन्हें टिकट भी देंगे।हार्दिक पटेल की उम्र महज 24 साल है ऐसे में वे चुनाव के मैदान में नहीं उतर सकते हैं।
If Hardik Patel wants to contest election, then Congress invites him to do so: Bharat Solanki, #Gujarat Pradesh Congress Committee President pic.twitter.com/R424kmSQRS
— ANI (@ANI) October 21, 2017
हालांकि हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के आमंत्रण को ठुकरा दिया है।हालांकि हार्दिक ने यह जरूर कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे। हार्दिक ने कहा है कि जो भी बीजेपी को हराएगा हम उसके साथ हैं।हार्दिक ने ट्वीट कर लिखा,” मुझे चुनाव नहीं लड़ना और चुनाव लड़ने का हमारा स्वार्थ भी नहीं हैं।हमें अधिकार चाहिए और न्याय,हम अहंकार के सामने लड़ रहें हैं।जीत हमारी होंगी।”
https://twitter.com/HardikPatel_/status/921634629911691265
कांग्रेस में शामिल होंगे अल्पेश
इस बीच गुजरात की पिछड़ी जातियों के युवा नेता अल्पेश ठाकोर की नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। ठाकोर राज्य में ओबीसी के एक युवा नेता के रूप में उभरे हैं। वह पाटीदार समुदाय को ओबीसी के दायरे में लाने के विरोधी रहे हैं।इस बैठक में सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी भी मौजूद थे।ठाकोर ने बैठक के बाद कहा, ‘राहुल गांधी 23 अक्टूबर को होने वाली हमारी रैली में शामिल होंगे और हम कांग्रेस में शामिल होंगे।’
Rahul Gandhi would be coming to our rally on Oct 23 and I will join the Congress party: Alpesh Thakor,OBC Ekta Manch #GujaratElections2017 pic.twitter.com/ItBZ8ofzfU
— ANI (@ANI) October 21, 2017
जिग्नेश मेवाणी ने फैसला टाला
जिग्नेश मेवाणी ने यह कहा कि वे अन्य दलित संगठनों से बातचीत करके ही कांग्रेस के प्रस्ताव पर कोई फैसला लेंगे।



